Headlines

Ramnagar: रामनगर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अहम बैठक, नई सेफगार्ड नीति के तहत गठित हुई नई कार्यकारिणी

Ramnagar: रामनगर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अहम बैठक, नई सेफगार्ड नीति के तहत गठित हुई नई कार्यकारिणी
शेयर करे-

Ramnagar: आज दिनांक 09 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड रामनगर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नई सेफगार्ड पॉलिसी के तहत पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक के दौरान सम्मानित सदस्यों के साथ नई सेफगार्ड पॉलिसी, एचआर पॉलिसी एवं अन्य संगठनात्मक और कार्यप्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन और कार्यक्षमता बढ़ाने पर अपने-अपने सुझाव रखे।

बैठक में सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया—

अध्यक्ष: डॉ. रमेश चंद्र सिंह राणा

सचिव: रेखा तिरुवा

कोषाध्यक्ष: श्री विजेंद्र सिंह

मीडिया प्रभारी: देवेश चंद्र तिवारी

सह मीडिया प्रभारी: डॉ. अंकित कांडपाल

संरक्षक: श्री जितेंद्र गुणवन्त

नवगठित कार्यकारिणी ने संगठन को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं नीति-आधारित संचालन की दिशा में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *