Headlines

Haldwani: जमरानी बांध परियोजना पर मंत्री कैड़ा सख्त, प्रभावित परिवारों और स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता के निर्देश

Haldwani: जमरानी बांध परियोजना पर मंत्री कैड़ा सख्त, प्रभावित परिवारों और स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता के निर्देश
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जमरानी बांध परियोजना से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सिंचाई विभाग, जमरानी बांध परियोजना से जुड़े अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित योजना है, जिसका लाभ आने वाले समय में हजारों लोगों को मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना निर्माण के दौरान प्रभावित परिवारों के सदस्यों और स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि परियोजना से जुड़े हर कार्य में स्थानीय जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और क्षेत्र के लोगों को अधिकतम लाभ मिले। मंत्री कैड़ा ने विभागीय अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा निर्माण कार्यों को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *