Headlines

Haldwani: जेईई मेन्स में जिज्ञासा गंगवार का जलवा, 99.36 पर्सेंटाइल के साथ बियरशिबा स्कूल व हल्द्वानी का किया नाम रोशन

Haldwani: जेईई मेन्स में जिज्ञासा गंगवार का जलवा, 99.36 पर्सेंटाइल के साथ बियरशिबा स्कूल व हल्द्वानी का किया नाम रोशन
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी स्थित बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा जिज्ञासा गंगवार ने जेईई मेन्स परीक्षा में 99.36 पर्सेंटाइल अंक हासिल कर विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे नगर को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

जिज्ञासा की सफलता पर विद्यालय की संस्थापक प्रबंधक निरूपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार, प्रधानाचार्या मीना सती, उप-प्रधानाचार्य एच.एस. बब्बर, प्रशासक निशा सिंह, सलाहकार के. दत्त, विभागाध्यक्ष अनीता बिष्ट, कक्षा अध्यापिका शोभा नियोलिया सहित समस्त शिक्षकों ने उन्हें और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि जिज्ञासा की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर जिज्ञासा गंगवार ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के सकारात्मक वातावरण, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है।

विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि जिज्ञासा भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से नई ऊंचाइयों को छुएंगी और संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *