Headlines

Nainital: नैनीताल हाईकोर्ट और जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरे दिन भी ई-मेल से मचा हड़कंप

Nainital: नैनीताल हाईकोर्ट और जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरे दिन भी ई-मेल से मचा हड़कंप
शेयर करे-

Nainital: उत्तराखंड में जिला न्यायालयों को मिल रही बम धमकियों का सिलसिला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। गुरुवार को उत्तराखंड की राजधानी न्यायिक व्यवस्था का केंद्र उत्तराखंड उच्च न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

ई-मेल मुख्य न्यायाधीश को भेजा गया, जिसके बाद एहतियातन हाईकोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया और पूरे क्षेत्र को पुलिस सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया। न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है।

उधर नैनीताल जिला न्यायालय को लगातार तीसरे दिन भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गुरुवार को तीसरी बार ई-मेल के माध्यम से जिला न्यायालय को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई। इससे पूर्व अलग-अलग तरीकों से धमकियां दी गई थीं—पहले दिन न्यायाधीशों की कुर्सी में बम लगाने, दूसरे दिन मानव बम से हमला करने और तीसरे दिन ड्रोन बम से न्यायालय को दहलाने की धमकी दी गई।

लगातार मिल रही धमकियों से अधिवक्ताओं और वादकारियों में दहशत का माहौल है। हाईकोर्ट और जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए मांग की है कि जब तक धमकी देने वालों की पहचान नहीं हो जाती, तब तक दोनों न्यायालयों को अस्थायी रूप से बंद किया जाए।

फिलहाल जिला न्यायालय और हाईकोर्ट दोनों परिसरों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। न्यायालय में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर सहित अन्य सुरक्षा जांच अनिवार्य कर दी गई है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया जांच को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *