Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह, शहीदों के साहस और बलिदान को किया गया नमन

Haldwani: हल्द्वानी में कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह, शहीदों के साहस और बलिदान को किया गया नमन
शेयर करे-

Haldwani: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में नैनीताल जनपद से शहीद हुए वीर जवानों और अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह में सांसद अजय भट्ट, विधायक सुमित हृदयेश, मेयर गजराज बिष्ट, सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी, कारगिल शहीदों के परिजन और पूर्व सैनिकों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया और उनके अदम्य साहस व बलिदान को याद किया।

सांसद अजय भट्ट ने इस मौके पर कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों का बलिदान राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि सैनिकों के त्याग और समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित हैं, और केंद्र व राज्य सरकारें सदैव सैनिकों व उनके परिवारों के साथ खड़ी हैं।

विधायक सुमित हृदयेश ने भावुक होते हुए बताया कि वे शहीद मेजर राजेश अधिकारी के सहपाठी रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेजर अधिकारी का बलिदान उनके लिए व्यक्तिगत प्रेरणा है, जो आज भी उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ मौजूद जनसमुदाय ने वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और देशभक्ति के भाव से वातावरण को ओतप्रोत कर दिया।

Haldwani: हल्द्वानी में कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह, शहीदों के साहस और बलिदान को किया गया नमन

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *