Headlines

Haldwani: हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर की अव्यवस्थाओं पर आयुक्त सख्त, लावारिस गाड़ियां हटाने और जलनिकासी दुरुस्त करने के निर्देश

Haldwani: हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर की अव्यवस्थाओं पर आयुक्त सख्त, लावारिस गाड़ियां हटाने और जलनिकासी दुरुस्त करने के निर्देश
शेयर करे-

Haldwani: ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को अधिकारियों से सीधे सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, जीएसटी अधिकारी हेमलता शुक्ला समेत कई विभागों के अधिकारी और व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयुक्त रावत ने क्षेत्र में वर्षों से पड़ी लावारिस गाड़ियों पर गहरी चिंता जताई और स्पष्ट निर्देश दिए कि इन वाहनों की सूची तैयार कर नियमानुसार निस्तारण किया जाए।

उन्होंने बरसात के मौसम में नालियों के चोक होने और पीने के पानी की समस्या पर नाराजगी जताई। उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने और पेयजल संकट दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर में दुकानों का आवंटन लेकर कारोबार बंद करने और अन्यत्र व्यापार कर रहे दुकानदारों की जांच के भी निर्देश दिए।

आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रांसपोर्ट नगर की सुविधाएं सुधारने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *