Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Uttarakhand: परमवीर चक्र विजेताओं को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुग्रह राशि बढ़ाकर की डेढ़ करोड़

Uttarakhand: परमवीर चक्र विजेताओं को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुग्रह राशि बढ़ाकर की डेढ़ करोड़
शेयर करे-

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिकों को बड़ी सौगात दी है। खटीमा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ करने की घोषणा की। इसके अलावा, इन्हें हर वर्ष ₹3 लाख की अनुदान राशि भी दी जाती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड न केवल देवभूमि, बल्कि वीरभूमि भी है, जिसने देश को अनेक वीर सैनिक दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों के शौर्य, साहस और बलिदान से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, और यह हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इस वीरता और समर्पण का सम्मान करे।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अपने पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में यह घोषणा की। सैनिक कल्याण विभाग के प्रस्ताव को उन्होंने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे पहले, जून 2022 तक परमवीर चक्र विजेताओं को ₹30 लाख की अनुग्रह राशि मिलती थी, जिसे 10 जून 2022 को ₹50 लाख कर दिया गया था। अब यह राशि और बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ कर दी गई है, जो राज्य सरकार के सैनिकों के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सैनिक और उसके परिवार का जीवन अनुशासन, सेवा और त्याग की मिसाल होता है और राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए लगातार ठोस निर्णय ले रही है।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *