Haldwani: हल्द्वानी स्थित कृष्णा अस्पताल एण्ड रिसर्च सेंटर में सौंदर्य चिकित्सा विभाग एवं वेलनेस सेंटर स्किनथेटिक्स का शुभारंभ किया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. जे. एस. खुराना ने जानकारी दी कि इस सेंटर का संचालन डॉ. पवलीन खुराना मोरदानी के नेतृत्व में किया जाएगा। स्किनथेटिक्स, जो पहले एडोनिया लेजर एण्ड वेलनेस सेंटर के नाम से जाना जाता था, अब नए नाम और आधुनिक तकनीकों के साथ विश्वस्तरीय सौंदर्य उपचार प्रदान करेगा।
यहां पहली बार कुमाऊं क्षेत्र में अत्याधुनिक जापानी फेशियल, पीडीआरएन और एक्सोसम तकनीक द्वारा त्वचा और बालों के उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जापानी फेशियल झुर्रियां और महीन रेखाएं कम करता है, जबकि पीडीआरएन त्वचा की कोशिकाओं को पुनः सक्रिय कर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। एक्सोसम तकनीक के माध्यम से कोशिकाओं से एकत्रित तत्वों को प्रभावित क्षेत्रों में इंजेक्ट कर त्वचा और बालों को पुनर्जीवित किया जाता है, जिससे त्वचा का रंग सुधरता है और बालों का झड़ना कम होता है।
इसके अलावा, क्लिनिक में मनोवैज्ञानिक हरप्रीत नरूला की देखरेख में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस नए सौंदर्य चिकित्सा और वेलनेस सेंटर के खुलने से हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विश्वस्तरीय त्वचा एवं बालों की देखभाल के अत्याधुनिक उपचार मिल सकेंगे।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
