Pithoragarh: डीडीहाट, पिथौरागढ़ में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कानूनगो नारायण सिंह करायत को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, डीडीहाट तहसील क्षेत्र में उसका दो मंजिला मकान बन रहा था, लेकिन भूमि की नाप न होने के कारण कानूनगो ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। आरोपी ने भूमि की नाप के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसे बाद में 40 हजार रुपये तक कम कर दिया।
शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने जांच की और मामला सही पाए जाने के बाद ट्रैप टीम का गठन किया। आरोपी को तहसील परिसर में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
विजिलेंस टीम ने बताया कि शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर पर सूचना दी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। इस मामले से स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
