Pithoragarh: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से जुड़ा भारत-चीन व्यापार एक बार फिर शुरू होने पर खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण पहल पर फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह व्यापार न केवल क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी पैदा करेगा।
हेमंत पांडे ने बताया कि पूर्व में पिथौरागढ़ से आदि कैलाश मार्ग के जरिए व्यापारिक गतिविधियां संचालित होती थीं, जहां स्थानीय लोग विभिन्न वस्तुओं का आदान-प्रदान करते थे। किन्हीं कारणों से यह व्यापार लंबे समय तक बंद रहा, जिससे स्थानीय व्यापारियों और निवासियों को नुकसान उठाना पड़ा।
उन्होंने कहा कि अब जब यह व्यापार दोबारा शुरू हुआ है, तो इससे क्षेत्र में फिर से आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इस पहल के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष भटगई का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार आगे भी इस तरह के कदम उठाकर सीमांत क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देगी और स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करती रहेगी।

Chief Editor, Aaj Khabar
