Headlines

Pithoragarh: शादी से लौटे पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से करी हत्या, पिथौरागढ़ के द्वालीसेरा गांव में सनसनी

Pithoragarh: शादी से लौटे पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से करी हत्या, पिथौरागढ़ के द्वालीसेरा गांव में सनसनी
शेयर करे-

Pithoragarh: पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार यह वारदात नेपाल सीमा से सटे अस्कोट थाना क्षेत्र के द्वालीसेरा गांव में हुई। बुधवार रात गांव में आयोजित एक शादी समारोह में भुवन प्रसाद (50) अपनी पत्नी गीता देवी (38) के साथ शामिल हुआ था। समारोह के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। झगड़े के बाद पति-पत्नी घर लौट गए, लेकिन घर पहुंचते ही विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि भुवन प्रसाद ने घर पहुंचकर कुल्हाड़ी से गीता देवी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने घर के अंदर का मंजर देखा तो उनके होश उड़ गए—गीता देवी खून से लथपथ हालत में पड़ी थी और उसकी मौत हो चुकी थी।

पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी केएस रावत के अनुसार हत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गीता देवी अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गई हैं, जिनमें से एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। इस नृशंस हत्याकांड से परिवार ही नहीं, पूरे गांव में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *