Haldwani: बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के आह्वान पर तहसील परिसर हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल की समस्त बार एसोसिएशनों के पदाधिकारी व अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, जिला बार एसोसिएशन बागेश्वर के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, अल्मोड़ा बार एसोसिएशन के सचिव दीप चंद्र जोशी, उधम सिंह नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे, रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोहन तिवारी समेत कुमाऊं मंडल के विभिन्न बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सैकड़ों अधिवक्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।
सभा का संचालन हल्द्वानी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने किया। इसके बाद बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ. महेंद्र सिंह पाल, सदस्य सचिव मेहरबान सिंह कोरंगा व अन्य सदस्यों के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का समूह हल्द्वानी स्थित कुमाऊं आयुक्त के शिविर कार्यालय पहुंचा। अधिवक्ताओं ने श्रीमान आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
आयुक्त ने आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा और शीघ्र ही वार्ता के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड ने अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं से 10 दिनों के लिए कार्य बहिष्कार स्थगित करने का आग्रह किया, जिसे सभी ने स्वीकार कर लिया।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
