Headlines

Dehradun: यूटीयू में छात्रों का धरना, कुलपति और अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग

Dehradun: यूटीयू में छात्रों का धरना, कुलपति और अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग
शेयर करे-

Dehradun: वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) में जारी फर्जी डिग्री जांच, भ्रष्टाचार, परीक्षा व वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों ने सोमवार को शांतिपूर्ण धरना दिया। उन्होंने कुलपति डॉ. ओंकार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी. के. पटेल और गोपेश्वर इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक अमित अग्रवाल की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की।

छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में ईआरपी प्रणाली के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले हुए हैं। सरकार की समिति द्वारा पुष्टि के बावजूद अब तक इस प्रणाली को बंद नहीं किया गया। परीक्षा मूल्यांकन को लेकर भी अनियमितताओं की शिकायतें हैं, जिसमें घर बैठे मूल्यांकन कराए जाने का आरोप लगाया गया है।

छात्रों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। हालांकि, छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

धरने में डीएवी छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु रावत, नितिन नेगी, आकाश वर्मा, कबीर मलिक, सौरभ सेमवाल, स्वयं रावत, दक्ष रावत, आकाश अवस्थी और आशीष रावत समेत कई छात्र नेता मौजूद रहे।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *