Headlines

Udham singh nagar: बाजपुर तहसील में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रजिस्ट्रार कानूनगो गिरफ्तार

Udham singh nagar: बाजपुर तहसील में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रजिस्ट्रार कानूनगो गिरफ्तार
शेयर करे-

Udham singh nagar: ऊधमसिंह नगर के बाजपुर तहसील में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी तहसील में नाम दर्ज करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर दी थी, जिसके बाद जांच में आरोप सही पाए गए। मामला न्यायालय में लंबित भूमि विवाद से जुड़ा था, जिसमें कमिश्नर कुमाऊं के फैसले के बाद शिकायतकर्ता ने नाम दर्ज कराने के लिए तहसील कार्यालय में संपर्क किया था। इसी दौरान आरोपी ने रिश्वत मांगी, जिसके बाद सतर्कता अधिष्ठान नैनीताल सेक्टर हल्द्वानी के निरीक्षक अनिल सिंह मनराल के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित कर 11 मार्च 2025 को योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई के लिए सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की और आम जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार की सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर दें। विजिलेंस विभाग 24×7 जनता की सेवा में तत्पर है और यह कार्रवाई उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *