Headlines

Haldwani: स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि सभा में जुटे भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दलों के दिग्गज

Haldwani: स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि सभा में जुटे भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दलों के दिग्गज
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश की पंचम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी ने इसे सर्वदलीय सम्मान का स्वरूप दे दिया।

इस अवसर पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश उनके लिए केवल मां ही नहीं बल्कि राजनीतिक गुरु भी थीं। उन्होंने कहा कि जनसेवा, संघर्ष और जनता के प्रति समर्पण का जो मार्ग उनकी मां ने दिखाया, उसी पर चलना उनके जीवन का उद्देश्य है।

सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश ने अपना पूरा जीवन उत्तराखंड और विशेष रूप से हल्द्वानी के विकास के लिए समर्पित किया। उनके द्वारा किए गए विकास कार्य आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में सांसद अजय भट्ट, विधायक तिलकराज बेहड़, विधायक बंशीधर भगत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, मेयर गजराज बिष्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, राज्यमंत्री हरीश पांडे, राज्यमंत्री हुकुम सिंह कुँवर, राज्यमंत्री मोहन पाठक समेत भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न जिलों और नगर इकाइयों के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस की प्रतिनिधियां, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा का माहौल भावुक और श्रद्धामय रहा, जहां वक्ताओं ने स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के व्यक्तित्व, जनसेवा और विकास कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *