Headlines

Haldwani: लालडांठ से पनचक्की तक की सड़क का नाम अब जनरल बी.सी. जोशी मार्ग, मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने किया उद्घाटन।

Haldwani: लालडांठ से पनचक्की तक की सड़क का नाम अब जनरल बी.सी. जोशी मार्ग, मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने किया उद्घाटन।
शेयर करे-

Haldwani: शहर में मार्गों के नामकरण की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में शनिवार को लालडांठ तिराहे से पनचक्की चौराहे तक जाने वाली सड़क का नाम पूर्व आर्मी चीफ जनरल विपिन चंद्र जोशी के सम्मान में जनरल बी.सी. जोशी मार्ग रखा गया।

हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि जनरल बी.सी. जोशी का देश की सेवा में योगदान अतुलनीय है। उनके नाम पर सड़क का नामकरण करना पूरे शहर के लिए गौरव की बात है।

इसके साथ ही लालडांठ चौराहा भी अब जनरल बी.सी. जोशी चौराहा के नाम से जाना जाएगा।

मेयर ने कहा कि शहर की संस्कृति, इतिहास और समाज सेवा में योगदान देने वाली विभूतियों के नाम पर ही विभिन्न मार्गों का नामकरण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही नवाबी रोड का नाम बदलकर अटल मार्ग रखा गया था।

Haldwani

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *