Headlines

Ramnagar: रामनगर में मां-बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ramnagar: रामनगर में मां-बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
शेयर करे-

Ramnagar: नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में दो दिन पहले मां और नाबालिग बेटी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम दानिश उर्फ चीकू, इरफान और दानिश उर्फ दीनू हैं।

यह घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां तीनों आरोपियों ने विश्व हिंदू परिषद की जिला उपाध्यक्ष कल्पना वर्मा के घर के पास एक मकान में पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। उसी दौरान वहां से गुजर रही एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी को भी पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई, लेकिन आसपास के लोगों की सतर्कता के चलते उनकी जान बच गई।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। विश्व हिंदू परिषद ने भी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी नशे की हालत में थे और इलाके में आए दिन उत्पात मचाते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार ये युवक नशे की लत के कारण मारपीट और गाली-गलौज जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहते थे। पुलिस ने लगातार दबिश देकर आज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *