Headlines

Nainital: नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

Nainital: नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद
शेयर करे-

Nainital: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को साकार करने की दिशा में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

एसओजी व लालकुआं पुलिस ने एक रोडवेज बस से सफर कर रहे स्मैक तस्कर को 200 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, हल्द्वानी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 2 महिला सहित 3 स्मैक तस्करों को दबोच कर 6.50 ग्राम स्मैक बरामद की है।

रोडवेज बस से 200 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

दिनांक 4 अप्रैल 2025 को पुलिस ने लालकुआं क्षेत्र के सुभाष नगर बैरियर पर चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश रोडवेज बस संख्या UP25FT-4177 से सफर कर रहे मोहम्मद अकरम हुसैन उर्फ मुला निवासी बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक थैले में 200 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

बरामद इंजेक्शन —

  • Vulcan Buprenorphin Injection 2ml – 100 नग
  • Pheniramine Maleat Injection (Avil-10 ml) – 75 नग
  • Pakavil-10 ml (Pheniramine Maleat Injection IP) – 25 नग

अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हल्द्वानी में 2 महिला सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

इसी दिन हल्द्वानी कोतवाली पुलिस व एएनटीएफ टीम ने रामलीला ग्राउंड मंगलपड़ाव क्षेत्र से चेकिंग के दौरान 2 महिला तस्कर व एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल 6.50 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

गिरफ्तार तस्कर —

  • मोनिषा पत्नी मो0 इकरार निवासी बनभूलपुरा — 3 ग्राम स्मैक
  • सरगम गंगवार पत्नी सन्नी गंगवार निवासी राजपुरा हल्द्वानी — 1.80 ग्राम स्मैक
  • सन्नी गंगवार पुत्र केशव प्रसाद गंगवार निवासी राजपुरा हल्द्वानी — 1.70 ग्राम स्मैक

इनके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने कहा- नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। युवाओं को नशे से बचाने के लिए जनपद की हर सीमा पर कड़ी निगरानी की जा रही है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *