Headlines

Haldwani: वीकेंड ट्रैफिक प्लान,हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

Haldwani: वीकेंड ट्रैफिक प्लान,हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
शेयर करे-

Haldwani: वीकेंड के दौरान (शनिवार-रविवार) हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने और आने वाले वाहनों के लिए विशेष यातायात प्लान लागू किया गया है। भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

ट्रैफिक प्लान के मुख्य बिंदु:

  • भारी वाहनों पर प्रतिबंध: शनिवार और रविवार को सुबह 10:00 बजे से रात 22:00 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • आवश्यक सेवाओं के वाहन: फल, सब्जी, ईंधन, गैस, दूध आदि ले जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश दोपहर 14:00 बजे से रात 22:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

रोकने के स्थान:

  • कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा के बीच रोड के किनारे रोके जाएंगे।
  • तीनपानी, मंडी, टीपी नगर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को गौलापार आरटीओ फिटनेस सेंटर के पास रोका जाएगा।
  • चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन खेड़ा चौराहा के पास रोके जाएंगे।

⛔ पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहन:

  • 10:00 बजे से 22:00 बजे तक जनपद सीमा पर भारी वाहनों को रोका जाएगा।
  • भवाली से आने वाले भारी वाहन नंबर वन बैण्ड से रूसी बाईपास भेजे जाएंगे।
  • भीमताल से आने वाले भारी वाहनों को अमृतपुर मोड़ पर पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में पार्क किया जाएगा।

रविवार को विशेष डायवर्जन:

  • दोपहर 15:00 बजे से नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले पर्यटक व मालवाहक वाहनों को नंबर वन बैण्ड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट कर कालाढूंगी रोड से भेजा जाएगा।
  • रोडवेज, KMOU बसें और टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट से ही चलेंगे।

पुलिस प्रशासन की अपील

समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करें और डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन कराएं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे दिए गए नियमों का पालन करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *