Headlines

Haldwani: मोटाहल्दू में कक्षा 10 की छात्रा रहस्यमयी तरीके से लापता, झाड़ियों में मिली स्कूल ड्रेस से फैली सनसनी

Haldwani: मोटाहल्दू में कक्षा 10 की छात्रा रहस्यमयी तरीके से लापता, झाड़ियों में मिली स्कूल ड्रेस से फैली सनसनी
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोटाहल्दू में पढ़ने वाली कक्षा 10 की एक छात्रा स्कूल से घर लौटते समय अचानक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

जानकारी के अनुसार, महावीर औद्योगिक संस्थान क्षेत्र निवासी सतीश उपाध्याय की पुत्री ललित उपाध्याय स्कूल की छुट्टी के बाद रोज की तरह घर लौट रही थी। घर तक पहुंचने के लिए उसे झाड़ियों के बीच से गुजरने वाले रास्ते से होकर जाना पड़ता है। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। कुछ देर बाद जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जहां झाड़ियों के बीच उसकी स्कूल ड्रेस बरामद होने से सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आया। पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है, जो छात्रा की तलाश में जुटे हैं।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना के सुराग मिल सकें। वहीं ग्रामीणों और परिजनों की मदद से पूरे इलाके में व्यापक खोजबीन जारी है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही छात्रा को सुरक्षित ढूंढने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *