Headlines

Haldwani: मुखानी पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, ₹4.50 लाख के सोने के आभूषण बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार

Haldwani: मुखानी पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, ₹4.50 लाख के सोने के आभूषण बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल के मुखानी थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए करीब ₹4.50 लाख मूल्य के चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का मंगलसूत्र और सोने की अंगूठी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

18 जुलाई 2026 को सत्य विहार, ओमकार कॉलोनी, आरटीओ रोड निवासी कुसुम जोशी ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया था कि 13 से 18 जुलाई के बीच अज्ञात चोर उनके माता-पिता के घर का ताला तोड़कर करीब ढाई तोले का सोने का मंगलसूत्र और आधे तोले की सोने की अंगूठी चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 111/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आनंदपुर गांव में घेराबंदी कर श्याम सिंह (45) निवासी जवाहर नगर, बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसके कब्जे से चोरी किए गए दोनों सोने के आभूषण बरामद कर लिए गए।

बरामदगी के बाद मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार चोरी गए सामान की लगभग 100 प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, चोरी, आबकारी अधिनियम समेत कई संगीन मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *