Headlines

Haldwani: नैनीताल पुलिस ने मुखानी में दो बड़ी चोरियों का किया खुलासा, 9 लाख के जेवर संग अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार।

Haldwani: नैनीताल पुलिस ने मुखानी में दो बड़ी चोरियों का किया खुलासा, 9 लाख के जेवर संग अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार।
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल पुलिस ने मुखानी क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय शातिर चोर मुंशी राम उर्फ सोनू (41 वर्ष) निवासी बेहट, सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी बरामद की गई है।

यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के कड़े निर्देश पर एसओजी और मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।

पहला मामला एफआईआर संख्या 27/26 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस के तहत दर्ज हुआ, जिसमें वादी ललित सिंह निवासी सत्यानंद कॉलोनी, बिठोरिया के घर से जनवरी 2026 के बीच नगदी व चांदी के जेवर चोरी किए गए थे।

दूसरा मामला एफआईआर संख्या 35/26 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस के तहत दर्ज हुआ, जिसमें घनश्याम चंद्र निवासी हिम्मतपुर मल्ला के घर से नवंबर 2025 में सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी की गई थी।

मामलों की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी व एसओजी प्रभारी राजेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दोनों घटनाओं में एक ही संदिग्ध की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद लगातार दबिश, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर 3 अप्रैल 2026 को गुसाईपुर तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी में शामिल—

मामला 01 (एफआईआर 27/26) से संबंधित:

  • 01 जोड़ी चैन पट्टी (सफेद धातु)
  • 02 गले की चेन (सफेद धातु)
  • 03 अंगूठी (सफेद धातु)
  • 02 जोड़ी धागुले (सफेद धातु)
  • नगदी ₹22,460

मामला 02 (एफआईआर 35/26) से संबंधित:

  • 01 मंगलसूत्र (पीली धातु)
  • 01 जोड़ी पौची (पीली धातु)
  • 01 मांग टीका (पीली धातु)
  • 01 अंगूठी (पीली धातु)
  • 01 जोड़ी झुमके (पीली धातु)

अपराधिक इतिहास

आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड और हरियाणा में चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं, जिनमें क्लेमेन्टाउन, पटेल नगर, कोतवाली नगर देहरादून और जगाधरी सदर यमुनानगर थानों में दर्ज मुकदमे शामिल हैं। अन्य राज्यों में भी उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम

थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल इसरार नबी (सीसीटीवी), हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत (एसओजी), कांस्टेबल धीरज सुगड़ा, बलवंत सिंह, रविंद्र खाती, अरविंद बिष्ट (सर्विलांस), अनिल गिरी (सर्विलांस)।

इस सफल खुलासे पर एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए ₹1500 का नगद पुरस्कार प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *