Headlines

Haldwani: रेखा आर्य ने की पीड़ितों से मुलाकात, हादसे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

Haldwani: रेखा आर्य ने की पीड़ितों से मुलाकात, हादसे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि
शेयर करे-

Haldwani: शहर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब सुशीला तिवारी अस्पताल से तीनपानी की ओर जाने वाली सिंचाई नहर में एक कार गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक चार दिन का नवजात शिशु और दो महिलाएं शामिल हैं। यह हृदय विदारक घटना क्षेत्र में शोक की लहर फैला गई।

हादसे की सूचना मिलते ही उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य हल्द्वानी पहुंचीं और सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में तैनात चिकित्सकों को घायलों का सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री रेखा आर्य ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के साथ मेरी संवेदना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह पीड़ित परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

प्रशासन की ओर से घटना की जांच शुरू कर दी गई है, जबकि मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। हादसे के कारणों की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों को खंगाला जा रहा है।

For latest news updates click here

For English news updates click here

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *