Rudraprayag: जनपद के घोलतिर क्षेत्र में गुरुवार को एक टेंपो ट्रैवलर वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही अगस्त्यमुनि, रतूड़ा और गोचर से पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हो गईं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन रुद्रप्रयाग से ऊपर की ओर जा रहा था, जब वह अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ, पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमें तत्परता से जुट गईं। अब तक कुल आठ घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि दो मृतकों के शव बरामद किए गए हैं। शेष नौ लोगों की खोजबीन युद्धस्तर पर जारी है।
घायलों में दीपिका सोनी (42), हेमलता सोनी (45), ईश्वर सोनी (46), अमिता सोनी (49), भावना सोनी (43), भव्य सोनी (07), पार्थ सोनी (10) तथा वाहन चालक सुमित कुमार (23) शामिल हैं। ये सभी विभिन्न राज्यों—राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड—से संबंधित हैं।
घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में रेस्क्यू अभियान संचालित हो रहा है। जनपद पुलिस ने आमजन से संयम बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 19 लोग सवार थे। SDRF, DDRF, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव एजेंसियों द्वारा संयुक्त अभियान लगातार जारी है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

