Headlines

Rudraprayag: बद्री-केदार समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अलकनंदा हादसे पर जताया शोक

शेयर करे-

Rudraprayag: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी ने रुद्रप्रयाग में एक दर्दनाक हादसे की जानकारी दी, जिसमें तीर्थयात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर गाड़ी अलकनंदा नदी में गिर गई। इस वाहन में कुल 19 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य में जुट गईं।

हेमंत द्विवेदी ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे भगवान बद्री-केदार से सभी तीर्थयात्रियों की कुशलता की प्रार्थना करते हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Rudraprayag: बद्री-केदार समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अलकनंदा हादसे पर जताया शोक

For latest news updates click here 

For English news updates click here 

Pal ad

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *