Uttarakhand: कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड खड्ड के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना तुरंत पुलिस और आपदा राहत टीम को दी। घायल को रेस्क्यू कर उप जिला अस्पताल विकासनगर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई से तीनों शवों को बाहर निकाला। थाना कालसी के प्रभारी दीपक धारीवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच स्थानीय प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है।
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने वाहन के नंबर और दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

