Haldwani: जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने सुभाष नगर क्षेत्र में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया और केंद्र में बच्चों के लिए की गई सरकारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी में अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सुविधा देने हेतु निरंतर नए प्रयोग कर रही है, जिससे बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर उन्होंने केंद्र में उपलब्ध संसाधनों और बच्चों की शिक्षा, पोषण और देखरेख से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। रेखा आर्य ने आश्वासन दिया कि सरकार बाल विकास की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
वहीं, हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण के मामलों को लेकर दिए जा रहे घर तोड़ने के नोटिसों पर पूछे गए सवाल का मंत्री रेखा आर्य कोई स्पष्ट और संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं। उन्होंने मात्र इतना कहा कि सरकार इस मुद्दे को संज्ञान में ले चुकी है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि विधिक प्रक्रिया के तहत उचित निर्णय जल्द लिया जाएगा।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

