Headlines

Haridwar: हरिद्वार में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 शराब तस्कर गिरफ्तार

शेयर करे-

Haridwar: आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान विभागीय टीम को 8,500 लीटर लहन और 215 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, जिसमें से लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला ने बताया कि यह अभियान आबकारी आयुक्त देहरादून के निर्देश पर उप आबकारी आयुक्त देहरादून-हरिद्वार परिक्षेत्र प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई जिले के शांतरशाह, अम्बूवाला, कलंद्राखेड़ा और दिनारपुर क्षेत्रों में की गई। इन स्थानों से कुल 8,500 लीटर लहन और 200 लीटर कच्ची शराब शराब भट्टी के उपकरणों के साथ बरामद हुई।

इसके अतिरिक्त रुड़की क्षेत्र के हरजोली जट गांव से भी 15 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के धंधे में शामिल छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि हरिद्वार जिले में पूर्व में भी कच्ची शराब के चलते कई गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वर्ष 2019 में रुड़की क्षेत्र में कच्ची शराब पीने से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि वर्ष 2022 में पथरी थाना क्षेत्र में भी इसी कारण चार लोगों की जान चली गई थी। इन घटनाओं को देखते हुए आबकारी विभाग लगातार सघन अभियान चला रहा है।

For latest news updates click here 

For English news updates click here

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *