Headlines

Haldwani: उत्तरायणी पर्व पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, जिलेभर में सघन चेकिंग और कड़ी निगरानी

Haldwani: उत्तरायणी पर्व पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, जिलेभर में सघन चेकिंग और कड़ी निगरानी
शेयर करे-

Haldwani: उत्तरायणी पर्व के अवसर पर 14 जनवरी 2026 को जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिलेभर में सघन चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा एसपी संचार रेवाधर मठपाल को विशेष रूप से सघन चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पर्व के मद्देनज़र जनपद के सभी प्रमुख भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, मेला स्थलों और संवेदनशील स्थानों के साथ-साथ होटल, ढाबों और मॉल में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है।

इसी क्रम में एसपी नैनीताल, एसपी हल्द्वानी और सीओ हल्द्वानी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता तथा अन्य पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से तिकोनिया से मंगल पड़ाव, सदर बाजार और मीरा बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगातार फुट पेट्रोलिंग और एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की जा रही है।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अराजकता या नियमों का उल्लंघन करने पर 81 पुलिस अधिनियम के तहत 11 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में भी लगातार चेकिंग अभियान जारी है।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि आमजन निर्भय होकर उत्तरायणी पर्व का आनंद ले सके। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि चेकिंग के दौरान सहयोग करें, आवश्यक पहचान पत्र साथ रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी या कंट्रोल रूम को दें।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *