Headlines

Haldwani: उत्तरायणी पर्व पर हल्द्वानी प्रेस क्लब ने किया शोभा यात्रा का स्वागत और फल वितरण, सांस्कृतिक झांकियों ने बढ़ाई शोभा यात्रा की भव्यता

Haldwani: उत्तरायणी पर्व पर हल्द्वानी प्रेस क्लब ने किया शोभा यात्रा का स्वागत और फल वितरण, सांस्कृतिक झांकियों ने बढ़ाई शोभा यात्रा की भव्यता
शेयर करे-

Haldwani: उत्तरायणी लोकपर्व के पावन अवसर पर आज प्रेस क्लब परिसर में निकलने वाली शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच फल वितरण किया गया, वहीं कार्यक्रम में अलग-अलग प्रकार की आकर्षक झांकियां देखने को मिलीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया।

झांकियों के माध्यम से लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और उत्तराखंड की परंपराओं का सुंदर प्रदर्शन किया गया। ढोल-दमाऊं की गूंज और पारंपरिक वेशभूषा में सजी झांकियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

आयोजकों ने बताया कि उत्तरायणी पर्व जन-आस्था, लोकसंस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। शोभा यात्रा के स्वागत और फल वितरण के माध्यम से सेवा भाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी,संरक्षक तारा चंद्र गुर्रानी, अध्यक्ष संजय तलवार, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री रवि दुर्गापाल, अरविन्द मलिक,अनुराग वर्मा, शाहबेज खान, सुशील शर्मा, एम हसनैन, प्रवीण चोपडा,गिरीश गोस्वामी, मनोज पांडेय,सलीम खान, आशुतोष कोकिला आदि मौजूद रहें।

 

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *