Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में चोरों का आतंक, एक ही रात कई गाड़ियों के शीशे तोड़कर लैपटॉप समेत कीमती सामान चोरी

Haldwani: हल्द्वानी में चोरों का आतंक, एक ही रात कई गाड़ियों के शीशे तोड़कर लैपटॉप समेत कीमती सामान चोरी
शेयर करे-

Haldwani: शहर में वाहन चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार रात चोरों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

दोनहरिया और किशोरी विहार क्षेत्र में चोरों ने एक के बाद एक कई वाहनों को निशाना बनाया। शीशे तोड़कर गाड़ियों के अंदर रखा लैपटॉप सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई है, जिसमें दो चोर वारदात को अंजाम देते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

यह पूरा मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के भोटिया पड़ाव चौकी अंतर्गत का है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में भय व्याप्त है। लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *