Headlines

Haldwani: नैनीताल जिला पंचायत की बड़ी बैठक, 77.48 करोड़ का बजट पास, मानदेय बढ़ाने पर सहमति

Haldwani: नैनीताल जिला पंचायत की बड़ी बैठक, 77.48 करोड़ का बजट पास, मानदेय बढ़ाने पर सहमति
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल जिला पंचायत की महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक शनिवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विकास कार्यों, बजट और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सबसे अहम निर्णय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 77 करोड़ 48 लाख 11 हजार रुपये के वार्षिक बजट को पारित करना रहा। इसके साथ ही पिछली बैठक की कार्यवाहियों की पुष्टि भी की गई।

बैठक में जिला पंचायत की परिसंपत्तियों के किराए की दरों के पुनरीक्षण पर भी विचार किया गया। वहीं, जिला पंचायत सदस्यों ने अपने मानदेय में वृद्धि की मांग उठाई, जिस पर अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने सहमति जताते हुए प्रस्ताव को शासन को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजने का आश्वासन दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती वन्यजीव समस्या को देखते हुए बैठक में जंगल से सटे इलाकों में तारबाड़ कराने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी, ताकि किसानों और ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सुरक्षा मिल सके।

इसके अलावा, विकास कार्यों में तेजी लाने, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस नीति बनाने पर जोर दिया गया। दूरस्थ क्षेत्रों में कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में पार्किंग व्यवस्था को सुनियोजित करने और जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाली दुकानों के किराए में वृद्धि पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *