Headlines

Haldwani: नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थियों के लिए कड़े इंतजाम

Haldwani: नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थियों के लिए कड़े इंतजाम
शेयर करे-

Haldwani: 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नगर निगम सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए, अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाए तथा प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण और परीक्षा संचालन पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने और बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश देने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने को कहा।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए बैकअप व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए जनपद को 2 जोन और 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र को सेक्टर बनाया गया है और संबंधित अधिकारियों की तैनाती की गई है। जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3874 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।

बैठक में एसपी सिटी मनोज कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, सिटी कोऑर्डिनेटर, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *