Headlines

Haldwani: बनभूलपुरा में नए थाने की नींव, आईजी कुमाऊं और SSP नैनीताल ने किया भूमि पूजन

Haldwani: बनभूलपुरा में नए थाने की नींव, आईजी कुमाऊं और SSP नैनीताल ने किया भूमि पूजन
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुलिस प्रशासन की सुदृढ़ता और प्रभावशीलता को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से बनभूलपुरा क्षेत्र में एक नए थाने के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई।

इस ऐतिहासिक पहल के तहत आज मलिक के बगीचे स्थित प्रस्तावित स्थल पर आईजी कुमाऊं रेंज रिद्धिम अग्रवाल और एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने विधिवत रूप से भूमि पूजन कर नवीन थाने की आधारशिला रखी।

इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि थाने की स्थापना से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह थाना आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इससे पुलिस की उपस्थिति क्षेत्र में और अधिक प्रभावशाली होगी।

स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे बनभूलपुरा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Haldwani

For latest news updates click here

For English news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *