Headlines

Haldwani: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सुभाष नगर, हल्द्वानी स्थित डंगवाल निवास में भक्तिभाव से सम्पन्न

Haldwani: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सुभाष नगर, हल्द्वानी स्थित डंगवाल निवास में भक्तिभाव से सम्पन्न
शेयर करे-

Haldwani: भक्ति और श्रद्धा के पावन संगम के साथ आज सुभाष नगर, हल्द्वानी स्थित डंगवाल निवास में श्री मद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दिव्य आयोजन की प्रेरणा और संयोजन श्रीमती कालावती डंगवाल जी द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अध्यात्म रस का आनंद लिया।

कार्यक्रम का आरंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और विधिपूर्वक पूजा के साथ हुआ। सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री मनोज पांडेय जी ने श्रीमद् भागवत के दिव्य प्रसंगों का संगीतमय एवं भावपूर्ण वाचन किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति मार्ग की महत्ता और धर्म के गूढ़ रहस्यों को सरल शब्दों में प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

यह कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित की जा रही है और 4 जून तक प्रतिदिन संपन्न होगी, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

पूरे कार्यक्रम को सुसंगठित और भक्तिपूर्ण वातावरण में संचालित किया जा रहा है, जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र में एक दिव्य आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त हो गया है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *