Nainital: कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने बुधवार को राजभवन नैनीताल में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की।
बैठक के दौरान दोनों कुलपतियों ने राज्यपाल को अपने-अपने विश्वविद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्यों एवं अन्य नवाचारों के बारे में जानकारी दी।
राज्यपाल ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विश्वविद्यालयों को नवाचार, कौशल विकास तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप शोध व अनुसंधान पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर राज्यपाल ने “वन यूनिवर्सिटी – वन रिसर्च” कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी भी कुलपतियों से प्राप्त की और इसे उच्च शिक्षा में समावेशी शोध की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
