Headlines

Nainital: एनयूजेआई ने अनुशासन पर दिखाई सख्ती, संगठन विरोधी गतिविधियों पर जांच और कार्रवाई का लिया फैसला

Nainital: एनयूजेआई ने अनुशासन पर दिखाई सख्ती, संगठन विरोधी गतिविधियों पर जांच और कार्रवाई का लिया फैसला
शेयर करे-

Nainital: पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन एनयूजेआई की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को सरोवर नगरी स्थित बोट हाउस क्लब में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, अनुशासन और ‘संघे शक्ति सर्वदा’ के मूल मंत्र को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में संगठन विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया गया कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। निर्णय लिया गया कि अनुशासनहीनता के मामलों में पहले स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर जांच के बाद संगठनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

लालकुआं इकाई से जुड़े अनुशासनहीनता के मामले में पूर्व में जारी नोटिस का निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में नैनीताल नगर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के पहचान पत्र (आई-कार्ड) बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी की पुस्तक के विमोचन पर उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं भी दी गईं।

बैठक में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, भगवान सिंह गंगोला, प्रदेश सचिव प्रमोद बमेटा, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी, मनोज पांडे, गिरीश गोस्वामी, जिला अध्यक्ष अफजल फौजी, तेज सिंह नेगी, रविंद्र पांडे ‘रवि’, गौरव जोशी, अजमल हुसैन सिद्दीकी, गणेश कांडपाल, तनुज पांडे, खष्टी बिष्ट, योगिता तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य संदेश रहा कि संगठन की गरिमा सर्वोपरि है और ‘संघे शक्ति सर्वदा’ के संकल्प के साथ एनयूजेआई को और अधिक मजबूत, संगठित एवं अनुशासित बनाया जाएगा।

Nainital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *