Haldwani: हल्द्वानी में पीसीएस अधिकारी राहुल शाह ने आज उपजिलाधिकारी (एसडीएम) का पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।
एसडीएम राहुल शाह ने कहा कि हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण हटाना, सड़कों का चौड़ीकरण, बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या को दूर करना और आपदा प्रबंधन के दौरान राहत व बचाव कार्यों को तत्परता से अंजाम देना उनकी प्राथमिकता होगी।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एसडीएम कार्यालय में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
