Haldwani: आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए हल्द्वानी नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है। मंगलवार सुबह नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने खुद झाड़ू उठाकर सफाई अभियान की कमान संभाली। अभियान की शुरुआत कालुसिद्ध मंदिर से हुई, जो मुखानी चौराहा और सिंधी चौराहा तक चला।
इस पहल में नगर निगम के अधिकारी और सफाई कर्मचारी भी शामिल रहे। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या को रोकने के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत शहरभर की नालियों की सफाई की जाएगी और उनके आसपास की झाड़ियों को भी हटाया जाएगा, जिससे पानी की निकासी में कोई रुकावट न हो।
नगर निगम का यह अभियान पूरे शहर में लगातार चलाया जाएगा, ताकि हल्द्वानी को स्वच्छ, सुंदर और जलभराव से मुक्त बनाया जा सके।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

