Headlines

Haldwani: दुबई में एसएम पाल ग्रुप का अंतरराष्ट्रीय आगाज़, मेक इन इंडिया को दिलाई वैश्विक पहचान

Haldwani: दुबई में एसएम पाल ग्रुप का अंतरराष्ट्रीय आगाज़, मेक इन इंडिया को दिलाई वैश्विक पहचान
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय व्यापार जगत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने वाले एसएम पाल ग्रुप ने दुबई में अपने पहले विदेशी कार्यालय की स्थापना कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

शेख ज़ायेद रोड, दुबई पर स्थित इस अंतरराष्ट्रीय कार्यालय के साथ-साथ समूह ने मिडिल ईस्ट की सप्लाई चेन को सुदृढ़ करने के लिए वहां एक अत्याधुनिक कोल्ड रूम भी स्थापित किया है। यह पहल ‘मेक इन इंडिया’ को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

चार दशकों से अधिक पुराने और विश्वसनीयता, गुणवत्ता व नवाचार के प्रतीक रहे एसएम पाल ग्रुप ने रियल एस्टेट, फ्रोजन फूड, ऑटोमोबाइल और स्टोन इंडस्ट्री जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। अब अंतरराष्ट्रीय विस्तार की योजना के तहत समूह खासकर मिडिल ईस्ट और यूरोपियन बाजारों को लक्षित कर रहा है।

एसएम पाल ग्रुप द्वारा निर्मित पाल फ्रेश और फ्रोज़ो ब्रांड्स के फ्रोजन फूड उत्पाद जल्द ही मिडिल ईस्ट के प्रमुख हायपरमार्केट, सुपरमार्केट और मॉल्स में उपलब्ध होंगे। इससे पहले भी ग्रुप अपनी फ्रोज़न सब्ज़ियों का निर्यात 9 देशों में कर चुका है।

ग्रुप के चेयरमैन श्री सुरेश पाल ने इस मौके पर कहा, “यह सिर्फ विस्तार नहीं है, बल्कि भारतीय मूल्यों और गुणवत्ता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का हमारा सपना है। हमें पूरा विश्वास है कि एसएम पाल ग्रुप अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी एक भरोसेमंद ब्रांड बनेगा।”

निदेशक श्री प्रतीक पाल के अनुसार, “बदलती दुनिया में अनुभव, गुणवत्ता और नवाचार के साथ आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है, और हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

एसएम पाल ग्रुप का यह कदम न केवल भारतीय उद्यमिता का वैश्विक विस्तार है, बल्कि विश्व बाजार में गुणवत्ता और विश्वास की नई परिभाषा स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त पहल भी है। रियल एस्टेट क्षेत्र में पाल कॉलोनाइज़र्स ब्रांड के माध्यम से समूह वैश्विक स्तर पर प्रीमियम रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट्स की पेशकश करने की भी योजना बना रहा है।

यह अंतरराष्ट्रीय विस्तार एसएम पाल ग्रुप के लिए एक नया अध्याय है, जो न सिर्फ व्यापारिक सफलता की कहानी है, बल्कि भारतीय उद्यमिता और नवाचार की एक प्रेरक मिसाल भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *