Headlines

Nainital: नैनीताल में शांति और भाईचारे के साथ सम्पन्न हुई ईद-उल-फ़ितर की नमाज, पुलिस व्यवस्था रही चाक-चौबंद

Nainital: नैनीताल में शांति और भाईचारे के साथ सम्पन्न हुई ईद-उल-फ़ितर की नमाज, पुलिस व्यवस्था रही चाक-चौबंद
शेयर करे-

Nainital: जनपद नैनीताल में ईद-उल-फ़ितर का पावन पर्व पूरे हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित ईदगाहों एवं मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा की, जहां हर ओर सौहार्द और एकता का संदेश देखने को मिला।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी., आईपीएस के निर्देशन में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई। जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस बल को संवेदनशील स्थलों पर तैनात किया गया था, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

नमाज के दौरान और उसके उपरांत पूरे जिले में कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग और निगरानी की गई, जिससे आमजन को सुरक्षित और सहज वातावरण प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए शांति और भाईचारे को बनाए रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *