Uttarakhand: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुमाऊं मंडल में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने बुधवार देर रात मंडल के 29 इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए। तबादला सूची जारी होने के साथ ही सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी तबादला सूची के अनुसार, ऊधमसिंह नगर में तैनात भूपेंद्र सिंह बुजवान और धीरेंद्र कुमार को नैनीताल भेजा गया है। हरेंद्र चौधरी और मनोहर दसौनी को चंपावत, राजेंद्र सिंह डांगी को नैनीताल, बसंती आर्या को अल्मोड़ा, प्रकाश सिंह को चंपावत और नरेश चौहान को अल्मोड़ा में नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा संजय पाठक और बिजेंद्र साह को चंपावत, अशोक कुमार को नैनीताल तथा श्याम सिंह रावत को बागेश्वर भेजा गया है।
नैनीताल में तैनात हरपाल सिंह का तबादला बागेश्वर और दिनेश सिंह फर्त्याल का पिथौरागढ़ किया गया है। वहीं, अल्मोड़ा से देवेश कुमार पांडेय और मदन मोहन जोशी को नैनीताल भेजा गया है। अल्मोड़ा में तैनात अशोक कुमार, हेम चंद्र पंत, देवेंद्र सिंह नेगी और योगेश उपाध्याय को ऊधमसिंह नगर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि भुवन चंद्र जोशी को चंपावत भेजा गया है।
इसी क्रम में पिथौरागढ़ से संजीव कुमार को ऊधमसिंह नगर, चंपावत से पुनीता बलोदी और बची सिंह बिष्ट को नैनीताल तथा चेतन रावत को ऊधमसिंह नगर स्थानांतरित किया गया है। बागेश्वर से कैलाश सिंह नेगी और श्वेता दिगारी को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है, जबकि सलाहुद्दीन और त्रिलोक राम बरगठा को नैनीताल में तैनाती दी गई है।
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हुए इस फेरबदल को कुमाऊं मंडल में पुलिस व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि, तबादलों को लेकर जारी आदेश में किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।

For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
