Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में कारोबारी को 11 साल तक हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, पांच करोड़ नकद और संपत्ति हड़पने का मामला दर्ज

Haldwani: हल्द्वानी में कारोबारी को 11 साल तक हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, पांच करोड़ नकद और संपत्ति हड़पने का मामला दर्ज
शेयर करे-

Haldwani: शहर के एक बड़े कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर करीब 11 साल तक ब्लैकमेल करने और करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला समेत कुछ लोगों ने कारोबारी को अपने जाल में फंसाकर लगातार धमकाया और उससे करीब पांच करोड़ रुपये नकद के अलावा चार प्लॉट, एक कार और एक बाइक अपने नाम करा ली। ब्लैकमेलिंग का यह कथित सिलसिला वर्ष 2015-16 से शुरू होकर 11 नवंबर 2026 तक चलता रहा। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने 18 नवंबर को पांच नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाने के बाद ब्लैकमेल करना शुरू किया। इसके बाद लगातार धमकाकर उससे नकदी और संपत्ति वसूली जाती रही। आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम में कारोबारी को करीब पांच करोड़ रुपये नकद देने पड़े। इसके अलावा उसके चार प्लॉट, एक कार और एक बाइक भी हड़प ली गई। लंबे समय तक चले इस कथित ब्लैकमेलिंग के कारण पीड़ित को अपने सभी व्यवसायों से भी हाथ धोना पड़ा।

कारोबारी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में ज्योति सिंह नाम की महिला और टनकपुर रोड निवासी मो. मुश्ताक समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भी शिकायत दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की ओर से उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों की जांच अधिकारी गंभीरता से पड़ताल कर रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *