Haldwani: एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा (IPS) के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने शहर के स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान रिलैक्स द प्रोफेशनल स्पा, द क्लाउड नाइन लग्जरी स्पा, सेवन हेवन स्पा और एंजेल यूनिसेक्स स्पा में कई अनियमितताएं पाई गईं।
इन स्पा सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में ग्राहकों का पूरा विवरण दर्ज नहीं था, आईडी का सत्यापन नहीं किया गया था, और कर्मचारियों का भी सत्यापन नहीं हुआ था। इस लापरवाही के चलते पुलिस ने पुलिस एक्ट की धारा 52(3)83 के तहत प्रत्येक स्पा सेंटर पर ₹10,000 का चालान लगाया। कुल ₹40,000 का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्पा सेंटरों की नियमित निगरानी की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

