Haldwani: प्रेस क्लब हल्द्वानी का एक शिष्टमंडल आज हल्द्वानी दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंचा। शिष्टमंडल का नेतृत्व प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने किया।
इस दौरान अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने मुख्यमंत्री के समक्ष पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न जमीनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पत्रकारों की सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा, कार्य परिस्थितियों में सुधार तथा पत्रकार कॉलोनी की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी।
भेंट के दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि राज्य में पत्रकारों की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के संवाद बेहद आवश्यक हैं।


Chief Editor, Aaj Khabar
