Headlines

Haldwani: प्रेस क्लब हल्द्वानी की बैठक में कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष करने का प्रस्ताव पारित, उत्तरायणी शोभा यात्रा स्वागत व फल वितरण का निर्णय

Haldwani: प्रेस क्लब हल्द्वानी की बैठक में कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष करने का प्रस्ताव पारित, उत्तरायणी शोभा यात्रा स्वागत व फल वितरण का निर्णय
शेयर करे-

Haldwani:  प्रेस क्लब हल्द्वानी की एक महत्वपूर्ण बैठक पंजाब केसरी कार्यालय में क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।

अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने कहा कि शीघ्र ही नई सदस्यता प्रक्रिया पूरी कर कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाएंगे। बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि अब कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्व की भांति 5 वर्ष न होकर 2 वर्ष का होगा, जिससे संगठन में नियमित रूप से नई ऊर्जा और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

नई सदस्यता को लेकर स्पष्ट किया गया कि मान्यता प्राप्त समाचार पत्र, पोर्टल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को ही सदस्य बनाया जाएगा। इसके लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया, जिसमें भगवान सिंह गंगोला, दिनेश जोशी, गिरीश जोशी और शाहबेज खान को शामिल किया गया है।

इसके अलावा लोकपर्व उत्तरायणी के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा का प्रेस क्लब प्रांगण में स्वागत करने तथा फल वितरण करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में रखे गए सभी प्रस्तावों को ध्वनि मत से सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में भगवान सिंह गंगोला, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री रवि दुर्गापाल, गिरीश गोस्वामी, गिरीश जोशी, अनुपम गुप्ता, अरविंद मलिक, प्रवीण चोपड़ा, सुशील शर्मा, कमल जोशी, दीपक भंडारी, शाहबेज खान, मनोज पांडेय, अनुराग वर्मा और आशुतोष कोकिला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *