Headlines

Haldwani: कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने जनता मिलन में सुनी समस्याएँ, भूमि विवाद से मुआवजा तक मामलों का तत्काल निस्तारण

Haldwani: कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने जनता मिलन में सुनी समस्याएँ, भूमि विवाद से मुआवजा तक मामलों का तत्काल निस्तारण
शेयर करे-

Haldwani: कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनता मिलन आयोजित कर लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया। अधिकांश प्रकरण भूमि विवाद, मुआवजा, पार्क निर्माण और आर्थिक सहायता से जुड़े रहे।

चकलुवा निवासी इन्दर सिंह ने बताया कि उनकी माता की मृत्यु सर्पदंश से हुई थी, लेकिन मुआवजा राशि नहीं मिली। जांच में पता चला कि छह लाख रुपये खाते में भेजे जा चुके थे, लेकिन केवाईसी अपडेट न होने से राशि अटकी रही। समस्या सुलझने पर शिकायतकर्ता ने आयुक्त का आभार जताया। आयुक्त ने जनता को बरसात में सर्पदंश की घटनाओं पर सावधानी बरतने और तुरंत अस्पताल पहुँचने की सलाह दी।

गौजाजाली बिचली कॉलोनी के निवासियों ने पार्क निर्माण से मार्ग अवरुद्ध होने की शिकायत की। इस पर आयुक्त ने नगर निगम को निर्देश दिए कि पार्क निर्माण जारी रहे लेकिन कॉलोनीवासियों के लिए रास्ता भी सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने पार्क में वॉकिंग ट्रैक और बच्चों के लिए झूले लगाने की बात कही।

जनता मिलन में एक महिला ने आर्थिक सहायता न मिलने का मुद्दा उठाया, जिस पर आयुक्त ने कलेक्ट्रेट को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, रामनगर टेडा के निवासियों ने राजस्व ग्राम में शामिल न किए जाने की शिकायत की, जिस पर वन विभाग को जांच के निर्देश मिले।

एक भूमि विवाद प्रकरण में आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्टाम्प पेपर पर जमीन की बिक्री अवैध है और दोषियों पर स्टाम्प चोरी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

आयुक्त रावत ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *