Haldwani: शहर में मिलावटखोरी के खिलाफ प्रशासन की मुहिम तेज हो गई है। अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पर कार्रवाई के बाद अब मंगल पड़ाव के रिहायशी इलाके में संचालित चाऊमीन और सॉस की अवैध फैक्ट्री पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार मनीषा बिष्ट, नगर निगम, प्रशासन और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में भारी मात्रा में गंदगी, खराब सामग्री और खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन पाया गया।
प्रशासनिक टीम ने मौके पर मौजूद सभी खाद्य उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं और फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बिना लाइसेंस के खाद्य उत्पाद तैयार करना और मिलावट करना गंभीर अपराध है, और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
