Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई,नगर निगम ने 18 बीघा सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा

Haldwani: हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई,नगर निगम ने 18 बीघा सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में बुधवार को नगर निगम और प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाते हुए बरेली रोड स्थित पुरानी कथा फैक्ट्री के पास 18 बीघा से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया।

इस बड़ी कार्रवाई में एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट और सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट सहित नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद रही। जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया और भूमि को कब्जा मुक्त कर नगर निगम का बोर्ड लगा दिया गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि अब यह जमीन नगर निगम के स्वामित्व में है।

एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के विशेष अभियान का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि यह भूमि भविष्य में नगर विकास कार्यों के लिए उपयोग में लाई जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में चर्चा रही कि प्रशासन अब अवैध कब्जों पर सख्त रवैया अपना रहा है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *