Headlines

Jammu kashmir: पहलगाम आतंकी हमले के तीन हमलावरों के स्केच जारी, दो स्थानीय आतंकियों की संलिप्तता उजागर

Jammu kashmir: पहलगाम आतंकी हमले के तीन हमलावरों के स्केच जारी, दो स्थानीय आतंकियों की संलिप्तता उजागर
शेयर करे-

Jammu kashmir:  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को दहला दिया है। इस हमले में 28 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई। अब खुफिया एजेंसियों ने हमले में शामिल तीन आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ हमलावरों के कपड़ों पर बॉडी कैमरे लगे थे, जिनसे पूरी घटना रिकॉर्ड की गई।

जारी किए गए स्केचों के आधार पर आतंकियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान साह और अबू तल्हा के रूप में की गई है। ये तीनों आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से जुड़े बताए जा रहे हैं। चश्मदीद गवाहों से पूछताछ के बाद इन स्केचों को तैयार किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) अब TRF के ज्ञात आतंकियों की तस्वीरों से इन स्केचों का मिलान कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, हमले के बाद आतंकी पास के पहाड़ी जंगलों में छिप गए हैं। उनकी तलाश में सुरक्षा बलों द्वारा व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आतंकी लगभग दो सप्ताह पहले भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे। वे राजौरी से वधावन होते हुए पहलगाम पहुंचे। यह रास्ता रियासी और उधमपुर जिलों के जरिए आता है।

सुरक्षा एजेंसियां इन आतंकियों को पकड़ने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं, जबकि देशभर में इस जघन्य हमले को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

For latest news updates click here

One thought on “Jammu kashmir: पहलगाम आतंकी हमले के तीन हमलावरों के स्केच जारी, दो स्थानीय आतंकियों की संलिप्तता उजागर

  1. जो स्थानीय लोग जैसे फल बिक्रेता या अन्य फडों वाले जो दुर्घटना की जगह उपस्थित थे उनहोंने भी उन आतंकवादियों के वीडियो नहीं बनाये। उन लोगों से सख्ती से पूछताछ जरूरी है ताकि अपराधियों को शीघ्रातिशीघ्र पकड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *